Friday 22 February 2013

‘संवैधानिक अधिकार बचाओ’


     यह सम्भव है कि संसार में जो बड़ी-बड़ी ताकतें साम्राज्यवादी, पृथकतावादी एवं शोषणवादी मनोवृतियों से काम कर रही है, उन्हें हम पूरी तरह से चाहे न समझ सके किन्तु इतना तो हमें समझना चाहिए कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का प्रयोजन तथा मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा का क्या औचित्य रहा। इसी तरह स्वाधीनता का लक्ष्य प्राप्त करके भारतीय आजादी के नेताओं ने भारत की जनता को किन मौलिक अधिकारों की रक्षा का वचन दिया। हालांकि सार्वभौमिक अधिकारों तथा मूलभूत अधिकारों की प्राप्ति ही हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि भारत की राजनैतिक शासन व्यवस्था तथा संयुक्त राष्ट्र संघ का न्यायपूर्ण संचालन भी विश्व शान्ति में सहायक बने, यह भी हम सबका संवैधानिक अधिकार है। प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित होते है तो राजनैतिक बिखराव, सामाजिक वैमनस्यता व आर्थिक असमानता के संकट से छुटकारा प्राप्त होगा, साथ ही नागरिक अधिकारों का विनाश करने वाली तानाशाही शासन व्यवस्था व जन आन्दोलनों के माध्यम से जनता को हिंसक बनाने के कूटनीतिक प्रयासों पर भी अंकुश लगेगा।
     आप लोग मेरी बात पर विश्वास कीजिये या मत कीजिये, परन्तु यदि आप देश-दुनिया के वर्तमान द्वंद्व, संघर्ष, कोलाहल, अशान्ति व वर्गयुद्ध का हल तथा विश्व जीवन को दुरस्त रखना चाहते है तो मेरे द्वारा प्रारम्भ किये गये एकमात्र सार्थक और समयोचित प्रयास ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ’ आन्दोेलन को समर्थन दीजिये।

Monday 18 February 2013

मुस्लिम अधिकार, हिन्दु अधिकार और महिला अधिकार के मतवाद देश के लिए घातक है। अपनी-अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर प्रत्येक मनुष्य के उत्थान की बात करो।

भारत के गौरव को बढ़ाने का प्रयत्न करो। भारत को नया व सुन्दर भारत बनाओं। इसे इंग्लिस्तान या हिन्दू राष्ट्र बनाने के निरर्थक प्रयास मत करो।

विश्व हिन्दु परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया हिन्दु समाज को हिन्दु राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाते समय यह क्यों भूल जाते है कि आज तो हिन्दी, हिन्दु और राष्ट्र तीनों ही संकट में है। उन्हें पहले हिन्दी, हिन्दु और राष्ट्र पर चिन्तन करना चाहिए, बाकी सब बातें निरर्थक है।

सुन्दर विचार


      सुन्दर विचार

कांग्रेस ने धर्म निरपेक्ष भाव को धर्म विमुख भाव तथा भाजपा ने भारतीय संस्कृति को वोट (हिन्दु) संस्कृति बना दिया। कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने आदर्श अपनाकर स्वयं का व देश का भला करें।

                                                                                            (श्याम बनवाड़ी)
                                                                                       राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
                                                                                    भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ